गुवाहाटी में 21वी राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के तत्वावधन में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर पर एकलव्य खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होता है। सुदूर जनजाति क्षेत्र से प्रतिभाओं की खोज़ करना, उसे प्रशिक्षित करना एवं उसे प्रतियोगिता के माध्यम से अवसर प्रदान करने का काम कल्याण आश्रम करता है। इस वर्ष ऐसी ही एक राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन असम राज्य के गुवाहाटी में होने जा रहा है। इस निमित्त वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अतुल जोग एवं अखिल भारतीय खेलकूद प्रमुख शक्तिपद ठाकूर की उपस्थिति में गुवाहाटी में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया था। पत्रकारों को जानकारी देते हुए अतुल जोग ने कहा कि इस वर्ष तीरंदाजी के साथ एथेलेअिक्स की प्रतियोगिता का आयोजन किया है। देश भर से 850 जनजाति खिलाड़ी सहभागी होंगे ऐसा आयोजन है। 21वी राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के निमित्त स्थानीय आयोजन समिति का भी गठन किया है। इस पत्रकार वार्ता में गुवाहाटी के प्रिन्ट मीडिया तथा इलेक्ट्रोनीक मीडिया के कई पत्रकार सहभागी हुए थे।

We Are Social