खेलो खेलो रे ! खेलो खेलो रे !

album-art
00:00

खेलो खेलो रे ! खेलो खेलो रे ! (2)
खेलो खेलो रे भैया सब खेलो रे ! (2)
खेलो खेलो रे खेलो खेलो
खेलो रे खेलो खेलो
खेलो रे ! खेलो सब खेलो रे !
खेलो खेलो रे ! भैया सब खेलो रे ! (2)

मैदानों में वे जो दौडे़
हिरनों को पिछे जो छोडे़ (2)
हाथ में गोला अपने है जो
पूरी शक्ति से वो फैंके ।। 1।।

बोलो हनुमान की जय ! रे बोलो बजरंग बली की जय !
खेलो खेलो रे ! खेलो खेलो रे !

हिम्मत लम्बी कूद लगाएँ
अपना परिचय देते जायें (2)
तीरंदाज का कौशल देखो
उडती चिड़िया गिरते देखो ।। 2।।

बोलो भील कुमार की जय !
रे बोलो एकलव्य की जय !
खेलो खेलो रे ! खेलो खेलो रे !

अद्भूत साहस और चपलता,
संघ भाव खो-खो में खिलता (2)
संजीवन का मंत्र सिखाता
कबड्डी का धरती से नाता ।। 3।।

बोलो संगठन में शक्ति है, बोलो संगठन में शक्ति है !
खेलो खेलो रे ! खेलो खेलो रे !

युवक खेल उत्साह खेलता
मानो भारत स्वयं खेलता (2)
खेलों की दुनिया में होगा
प्रथम हमारा खेल, खेलो रे ! ।। 4।।

बोलो भारत माता की जय
रे ! बोलो धरती मात की जय !
खेलो खेलो रे ! खेलो खेलो रे ।
खेलो खेलो रे ! भैया सब खेलो रे !

Scroll to Top