यही मंत्र है यही साधना …

album-art
00:00

यही मंत्र है यही साधना …

 

यही मंत्र है यही साधना, ग्राम ग्राम में जायेंगे
ग्राम नगर और वन के वासी सब को गले लगायेंगे
सब को साथ मिलायेंगे ।। धृ. ।।

शेर के मुंह के दांत गिने थे, ऐसे वीर थे वनवासी
रावण को भी मात किया वे, शूरवीर थे वनवासी
भरत हनुमान और बिरसा के, मंत्र को फिर गूंजायेंगे
सब को साथ मिलायेंगे ।। 1 ।।

जाति प्रांत और वर्ग भेद के, भ्रम को दूर भगायेंगे
भारत मां के सपूत है सब, बन्धुभाव विकसायेंगे
ऊंचनीच का भाव मिटाकर, समता ममता लायेंगे
सब को साथ मिलायेंगे ।। 2 ।।

छल और बल या प्रलोभनों से, हम से बिछडे जो भाई
भूले भटके उन सब को हम, घर वापिस ले आऐंगे
हर वनवासी बंधु है अपना, सब को गले लगायेंगे
सब को साथ मिलायेंगे ।। 3 ।।

शिक्षा श्रद्धा के माध्यम से, घरघर सब के जायेंगे
नरसेवा नारायण सेवा, इस व्रत को अपनाऐंगे
इसी हेतु हम अपना सब कुछ, अर्पित करते जायेंगे
सब को साथ मिलायेंगे ।। 4।।

Scroll to Top