स्वधर्म रक्षा करनी हमको …
स्वधर्म रक्षा करनी हमको।
गर्व यही हम हिन्दू है।। धृ. ।।
वनवासी कहते है हमको,
जनजाति भी कहते है
धरती को माता कहते ही,
भारत को जुड़ जाते है
मूल स्रोत से हमें हटाने,
भ्रम फैलाएं जाते है
गर्व यही हम हिन्दू है ।। 1 ।।
सहज सरल है जीवन अपना,
स्वाभिमान से जीते है
पुरखों ने जो मार्ग दिखाया,
उस पर ही हम चलते है
धर्म संस्कृति समाज हित में,
जीवन अपना जीते है
गर्व यही हम हिन्दू है ।। 2 ।।
मनसा जाने विधर्मियों की,
क्षुद्र स्वार्थ से दूर रहे
अपने बंधु को समझाकर,
जो वापस घर लाते है
पुण्यकार्य यह जो करते है,
धन्य उन्हीं का जीवन है
गर्व यही हम हिन्दू है ।। 3।।
