कार्य करें वह कार्यकर्ता

album-art
00:00

कार्य करें वह कार्यकर्ता
कर्म बड़ा ही महान है (3) ।। धृ.।।

कथनी का अपना महत्व है
करनी फिर भी सदा श्रेष्ठ है
कथनी करनी साथ रहे तो
शक्ति अपरम्पार है ।। 1।।

कर्म बड़ा ही महान है (2)

गीता का उपदेश कर्म का
पग पग में चैतन्य प्रगटता
आलस कैसा कर्मवीर को
कल करना सो आज है ।। 2।।
कर्म बड़ा ही महान है (2)

आश्रम के इस पूण्य कार्य में
अपना जीवन समिधा होवे
सामूहिक हो कर्म साधना
कर्म स्वयं भगवान है ।। 3।।
कर्म बड़ा ही महान है (2)

Scroll to Top