वनवासी का संगठन कर ध्येय मार्ग पर चलते

album-art
00:00

वनवासी का संगठन कर ध्येयमार्ग पर चलते
भरतभूमी के साधक है हम कार्य साधना करते
हम सब शक्ति अर्चना करते ।। धृ.।।

सर्वांगीण विकसित वनवासी लक्ष्य रखा है हमने
प्रकल्प उपक्रम कार्यक्रम ये साध्य नहीं साधन है
सही दिशा में समूह गति से आगे अब बढ़ना है।। 1।।
भरतभूमी के साधक है हम कार्य साधना करते

पूर्वांचल है, बस्तर है या रेवा तट के वन है
धैर्य परिक्षा उनकी होती जो इस पथ चलते है
सत्य आग्रही अनथक यात्री कार्यप्रवर रहना है।। 2।।
भरतभूमी के साधक है हम कार्य साधना करते

भीष्म प्रतिज्ञा भीम पराक्रम हम धृव सम है अविचल
कार्यशरण हनुमान सरीखे भक्त बने शबरी सम
हम गुणग्राहक हम परिव्राजक कार्य हमें करना है।। 3।।
भरतभूमी के साधक है हम कार्यसाधना करते

Scroll to Top