जागृति का अभियान चल पड़ा

album-art
00:00

जागृति का अभियान चल पड़ा

 

जागृति का अभियान चल पड़ा
करें आज परिवर्तन हम (2)
संघशक्ति के शंखनाद से
गूंज उठा गिरीकंदर वन,
करें आज परिवर्तन हम ।। धृ. ।।

सज्जनशक्ति करें संगठित
कार्य करें देशोन्नति में
प्रगति के पथ चरण पढ़ रहें
सूर्य समान रहें गति में
भारत का भावि तेजोमय
यत्न करें सामूहिक हम ।। 1 ।।
करें आज परिवर्तन हम…

सत्य सदा विजयी होता है
केवल मात्र निमित्त बने
कर्म करें निरपेक्ष सदा ही
मन में साधकभाव रहे
चाहे संकट कितने भी हो
इसी मार्ग पर चलते हम ।। 2 ।।
करें आज परिवर्तन हम…

जन-जन सारा अपना है
जो मन में स्नेह भरा निर्झर
बन्धुभाव आधार कार्य का
जोड़ सके हम मन से मन
अपना दूजा नहीं है कोई
समरसता के वाहक हम ।। 3।।
करें आज परिवर्तन हम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top