सत् विचार की नीव हमारी

album-art
00:00

सत् विचार की नीव हमारी
शिव संकल्पित आज बनें
ईश्वरीय है कार्य हमारा
निमित्त बन हम कार्य करें।। धृ.।।
हमें पता है मार्ग हमारा
कंटकमय और बिहड़ है
दृढ विश्वास रहा है मन में
यही हमारा संबल है
चलते-चलते लक्ष्य प्राप्ति हित
मार्गक्रमण हम करते है।। 1।।
ईश्वरीय है कार्य हमारा…………………

सुख वैभव के चकाचौंध में
मार्ग कहीं हम ना छोडे़
साधन को ही साध्य मानकर
ना भूलें और ना भटकें
ना हम थकते, ना हम रूकते
मार्गक्रमण हम करते है।। 2।।
ईश्वरीय है कार्य हमारा…………………

धन्य हुआ है जीवन अपना
मातृभूमि की सेवा में
भारत ही है ईश्वर अपना
पूजा के हम दीप बनें
राष्ट्रयज्ञ के साधक बनकर
मार्गक्रमण हम करते है।। 3।।
ईश्वरीय है कार्य हमारा…………………

Scroll to Top